प्रदेश ब्राह्मण सभा की राज्य स्तरीय बैठक 23 को नाहन में
हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की राज्य स्तरीय बैठक 23 मार्च को जिला सिरमौर के नाहन में होगी। सभा के प्रदेश महासचिव मुंशी राम शर्मा ने बताया कि यह बैठक राज्य अध्यक्ष मनमोहन गौतम की अध्यक्षता में नाहन के होटल पायल में रखी गई है जो सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा व विचार विमर्श होगा। इनमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट करना व उन्हें ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर प्रार्थना पत्र देना भी शामिल है। युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, सनातन व समाज के प्रति दायित्व समेत संगठन को विस्तार देने आदि कई अन्य अहम मसलों पर भी निर्णय लिए जाएंगे।












