राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला-2025 में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई संपन्न
राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी विजेता उपविजेता प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी व नगद राशि देकर पुरस्कृत भी किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत महिला वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने भाग लिया जिसमें पीजी कॉलेज मंडी की टीम विजेता और एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की टीम उपविजेता रही। जबकि पुरुष वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें भारत हॉकी हॉस्टल सुंदरनगर की टीम विजेता और हॉकी उन्ना की टीम उपविजेता रही। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया जिसमें सुंदरनगर सीनियर बॉयज की टीम विजेता और मैजिशियन मंडी की टीम उपविजेता रही।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया जिसमें शिमला की टीम विजेता और खेलो इंडिया संधोल की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग रस्साकसी में महिला मंडल चच्योट ने महिला मंडल नालनी (ए) को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग रस्साकस्सी में समकल ने पुलिस विभाग को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में नीता कुमारी विजयी रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में नालनी (ए) प्रथम और नालनी (बी) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान मेला के दौरान बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण विशेष रूप से उपस्थित रहे। बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग के कुल 9 एवं महिला वर्ग के कुल 5 भार वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसमें पुरुष 46 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र सुंदरनगर के प्रिंस, 49 किलोग्राम भार वर्ग में सनराइज जड़ोल के सौरभ, 52 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के अभिषेक, 57 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के सानिध्य, 60 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के जीयेश, 67 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र सुंदरनगर के तुषार, 71 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के उदय, 81 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के विश्वजीत, 81 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र सुंदरनगर के आर्यन राघवा ने जीत दर्ज की।
महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता भी हुई आयोजित
राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला में महिला वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 46 किलोग्राम भार वर्ग में सुंदरनगर की कशिश, 51 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की रेणुका, 60 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की श्रेया, 64 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की शिल्पा, 84 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सनराइज जड़ोल की दीक्षा विजयी रही।












