पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो हुई चोरी
सुंदरनगर के भवाना में पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी की स्कॉर्पियो चोरी हो गई है। यह घटना 26 मार्च रात की है, मालिक को जब टोल प्लाजा से टोल कटने का मैसेज आया तो वह पटियाला गया हुआ था। उसने पेट्रोल पंप पर फोन कर सेल्जमैन से स्कॉर्पियो बाहर खड़ी है या नहीं देखने को कहा तो उसने बताया बाहर कोई गाड़ी नहीं है। जिसके बाद पटियाला से लौटने पर उसने थाना सुंदरनगर में चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में चितरंजन सिंह पुत्र गोली सिंह निवासी गांव पोकन डाकघर सोलंग तहसील व जिला कुल्लू ने कहा है कि उसने 26 मार्च रात करीब 8 बजे अपनी स्कॉर्पियो में तेल भरवाया और उस पंप के बाहर खड़ा कर अपने भतीजे के साथ पटियाला चला गया। रात करीब 2 बजे उसे फोन पर टोल प्लाजा बुलाह पर इसकी गाड़ी का 65 रुपये टोल करने का मैसेज आया। चितरंजन सिंह का कहना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति इसके वाहन को चोरी करके ले गया है। यह गाड़ी उसने 2024 में 21 लाख में खरीदी थी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।












