आईटीआई जोगिंद्रनगर के सौरभ का अग्निवीर में चयन संस्थान की प्रधानाचार्य ने दी बधाई, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
आईटीआई जोगिंद्रनगर के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड ट्रेनी सौरभ का चयन अग्निवीर के लिए हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्थान की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि सौरभ की यह सफलता न केवल आईटीआई जोगिंद्रनगर बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि सौरभ की कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। सौरभ की उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का माहौल है, वहीं क्षेत्रवासियों ने भी उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।












