निर्धारित तिथि से पहले करें बिजली के बिल का भुगतान- सहायक अभियंता पधर
सहायक अभियंता नितिन चंदेल ने बताया कि विद्युत उपमंडल पधर के अधीन आने वाले सभी 10221 उपभोक्ता 24 मार्च से पहले अपना बिजली का बिल जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि उपभोक्ता समय पर बिजली का बिल जमा नहीं करवाते हैं, उन्हें लेट फीस का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। निर्धारित तिथि तक बिल जमा न करवाने पर विभाग द्वारा प्रक्रिया के अनुसार डिफॉल्टर नोटिस निकाल दिया जाएगा तथा अस्थाई रूप से बिजली का कनेक्शन काटने का प्रावधान है, जिसे रि-कनेक्शन करवाने के रूप में 250 रुपए या 500 रुपए अतिरिक्त राशि का भुगतान उपभोक्ता को करना पड़ेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वह या तो विद्युत उपमंडल पधर में या फिर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से बिजली के बिल का भुगतान निर्धारित तिथि से पहले करना सुनिश्चित करें।












