अधिग्रहण मामलों की सुनवाई के लिए अधिसूचना जारी
प्राधिकृत अधिकारी भूमि अधिग्रहण, उपमंडल पधर द्वारा भूमि व मकान अधिग्रहण से संबंधित विभिन्न दावों पर सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इस संदर्भ में प्राप्त 46 अदद दावा याचिकाओं की सुनवाई 20 मार्च को प्रातः 11 बजे अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दावे विभिन्न भू-स्वामियों द्वारा प्रस्तुत किए गए हैं, जो भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हुए हैं। सभी संबंधित याचिकाकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे निर्धारित तिथि को स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि या अधिवक्ता के माध्यम से सुनवाई में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। सुनवाई के दौरान सभी याचिकाकर्ता भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज, भूमिहीन होने का प्रमाण, परिवार रजिस्टर की प्रति व अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। प्राधिकृत अधिकारी ने सभी संबंधित पक्षों से अनुरोध किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर सुनवाई प्रक्रिया में भाग लें, जिससे भूमि अधिग्रहण संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा किया जा सके। अधिक जानकारी हेतु संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।












