न्यू क्रिसेंट स्कूल के छात्रों ने कराटे प्रतियोगिता में जीते ऑरेंज और येलो बेल्ट
न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न ग्रेड्स में ऑरेंज और येलो बेल्ट हासिल किए। प्रतियोगिता में पृथ्वीराज ठाकुर, शाश्वत शर्मा और मोक्ष ठाकुर ने नाना क्यू ग्रेड में ऑरेंज बेल्ट जीता, जबकि पार्थ ठाकुर ने हाची ग्रेड में येलो-टू बेल्ट प्राप्त किया। वहीं, दिवांश, रियांश, शुभम, चिराग, प्रावी जम्वाल, मनस्विनी सिंह, शैलन सूद, किसान, शाश्वती सिंह और अभिराज ठाकुर ने कू-क्यू ग्रेड में येलो बेल्ट हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रधानाचार्य शशि किरण ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियाँ जैसे खेल, डांस, संगीत, चित्रकला, भाषण, नाटक, वाद-विवाद और कराटे आत्मरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कराटे को आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ाने की कला बताते हुए छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह अभ्यासरत रहने की प्रेरणा दी। स्कूल निदेशक विजय शर्मा और प्रधानाचार्य ने ग्रेड प्राप्त सभी छात्रों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।












