मंजू मिस व पवन मिस्टर फेयरवेल बने
छोटाभंगाल घाटी में स्थित महाविद्यालय मुल्थान में बुधवार को आयोजित किए गए विदाई समारोह का समापन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डा. संजय कुमार ने बताया कि महाविद्यालय मुल्थान की छात्रा मंजू मिस फेयरवेल और छात्र पवन कुमार मिस्टर फेयरवेल बने। कार्यकारी प्राचार्य संजय कुमार ने सभी छात्र–छात्राओं को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बहुत–बहुत बधाई दी इसके साथ–साथ उन्होंने आउट गोइंग कक्षा के सभी बच्चों कके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस सुवसर पर उनके साथ डाक्टर अनमोल, डाक्टर अभिषेक सिंह तथा ऋषभ चौहान भी उपस्थित रहे।












