मंडी की अनामिका को राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित, पंजाब यूनिवर्सिटी के 72वें दीक्षांत समारोह में मिली प्रतिष्ठित उपलब्धि
मंडी जिला के गोहर उपमंडल के तुन्ना गांव की बेटी अनामिका ने भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के कर कमलों से गोल्ड मेडल हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है। पंजाब यूनिविर्सटी के
अनामिका की माता पूनम ठाकुर ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंग्यारा में प्रधानाचार्य हैं और पिता विजय ठाकुर ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है जो वर्तमान में सिक्किम में प्रोजेक्ट हैड के पद पर तैनात हैं। अनामिका को हाल ही में एमए अव्वल रहने पर हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान यह गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। अनामिका की स्कूली शिक्षा देहली पब्लिक स्कूल से हुई है, जबकि बीए और एमए पंजाब यूनिविर्सटी चंडीगढ़ से करने के बाद अब पंजाब यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही है। अनामिका ने सेट की परीक्षा भी पास कर ली है। उसे यह गोल्ड मेडल एमए में बेहतर प्रर्दशन करने पर मिला है।
अनामिका भविष्य में सिविल सर्विसिज में जाना चाहती है। अनामिका के पिता विजय ठाकुर ने उसकी इस सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बेटी की इस उपलब्धि पर हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उसने हम सबका ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। उसकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के बच्चों विशेषकर लड़कियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।












