लता देवी को अध्यक्ष पद और अर्पित चौहान को महासचिव पद डॉजबॉल संघ मंडी की जिम्मेवारी
हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल संघ जिला मंडी इकाई की बैठक प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल चौहान की अध्यक्षता में धनोटू में संपन्न हुई। इस बैठक में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश के चेयरमैन संजय कुमार, महासचिव राम सिंह चौहान और मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, मीडिया कोऑर्डिनेटर विनोद जासवाल, कोषाध्यक्ष अमिचंद और बृजलाल कान्या विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में जिला मंडी की पिछले कई दिनों से कार्यकारिणी की निष्क्रियता को लेकर विस्तार में चर्चा की गई और निर्णय लेकर उसे भंग कर नई कार्यकारिणी के बारे में विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिया गया कि नए कार्यकारिणी का गठन किया जाए और सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया गया और जिसमें श्रीमती लता देवी को प्रधान, पुनीता और संजय नायक को उपप्रधान, अर्पित चौहान को महासचिव, सुषमा कोषाध्यक्ष, पूनम,आशीष चौधरी को सह सचिव, प्रशांत मंडयाल प्रैस सचिव, अजय अटल को तकनीकी चेयरमैन, सुनील चौहान कानूनी सलाहकार, रवि डोगरा तकनीकी सलाहकार, मोहित, भूपेंद्र कुमार, चंचल और अभिषेक चौधरी को सदस्य नियुक्त किया गया।












