मेले के दौरान खाद्य पदार्थों में हानिकारक रंगों का न हो उपयोग: गौरव
करसोग में 5 से 11 अप्रैल तक मनाए जाने वाले सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मेले में बिकने वाले विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों मिठाईयों इत्यादी में हानिकारक रंगों (सिंथेटिक कलर्स) का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी दुकानदार या विक्रेता को इस नियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को स्वच्छता मानकों का पालन करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।
गोलगप्पे विक्रेताओं के लिए कड़े निर्देश
एसडीएम ने गोलगप्पे (पानी-पुरी) विक्रेताओं को विशेष रूप से निर्देश दिए हैं कि वे स्वच्छ पानी, ताजा सामग्री का उपयोग करें और हाइजीन के सभी नियमों का पालन करें। यदि किसी विक्रेता को गंदे पानी या अनहेल्दी खाद्य सामग्री का उपयोग करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
30 व 31 मार्च को होगा प्लाॅट आवंटन
एसडीएम ने बताया कि जिला स्तरीय नलवाड़ मेला करसोग के लिए प्लाॅट आबटंन मेला मैदान में 30 व 31 मार्च, 2025 को प्रातः 11 बजे से किया जाना है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति प्लाॅट लेना चाहता है वे निर्धारित समय पर मेला मैदान में पहुंच अपना प्लाॅट ले सकता है।












