15 अप्रैल से शुरू होगा जिला स्तरीय किसान मेला
जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन 15 अप्रैल से 19 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन हेतु आज एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि मेले को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा और इसके सफल संचालन के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन किया जाएगा। मेले के दौरान बैडमिंटन, बेबी शो, वॉलीबॉल, रस्साकसी और छिंज जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि तीन सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा प्रत्येक दिन महिला मंडलों और स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को प्रदर्शित करने के लिए विभागीय प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मेले में क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवताओं को आमंत्रित किया जाएगा, और इस दौरान एक भव्य जलेब (देव शोभायात्रा) का आयोजन भी किया जाएगा। एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को मेले को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार पधर डॉ. भावना वर्मा, बीडीओ पधर विनय चौहान, प्रधानाचार्य पधर स्कूल ललित ठाकुर, बीएमओ पधर संजय गुप्ता, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, प्रधान व्यापार मंडल पधर लाभ सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित












