मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
पुलिस थाना बीएसएल कालोनी में गाली गलौज व मारपीट करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज कराई शिकायत में जोगिंद्र कुमार पुत्र चांद राम निवासी लोअर बैहली तहसील सुंदरनगर ने कहा है कि गांव का एक व्यक्ति शाम को उसके घर पर आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली गलौज का विरोध जताया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।












