भाजपा मंडल करसोग व बगशाड़ की बैठक संपन्न
करसोग विधानसभा में आज भाजपा मंडल ने भारतीय जनता पार्टी मंडल मिलन दिवस व नव गठित मंडल पदाधिकारियों से बैठक की। इस बैठक में भाजपा मंडल करसोग व बगशाड़ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सबसे पहले भाजपा विधायक करसोग दीप राज ने सभी पदाधिकारियों में ऊर्जा भरी। उन्होंने कहा कि भाजपा का आधार निस्वार्थ कार्यकर्ता है। हमारे कार्यकर्ता की कोई विशेष अभिलाषाएं नहीं होती, बस उसे अपना राष्ट्र सुरक्षित हाथों में चाहिए होता है। हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बस अपना राष्ट्र सम्पन्न होना चाहिए। इसलिए हम रहें ना रहें पर संगठन हमेशा रहता है और हमारा सारा वजूद कार्यकर्ताओं से ही है और यही एक कारण है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री बनें। इसके बाद नाचन विधानसभा के विधायक ने नव भाजपा मंडल करसोग व बगशाड़ के पदाधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि आज हिमाचल प्रदेश का हर वर्ग सुक्खू सरकार से दु:खी है, अगर अभी चुनाव हो जाएं तो आठ और साठ का अंतर हो जाएगा। बस सभी पदाधिकारियों को अपने आम कार्यकर्ता को संगठित करना है और अपने परिवार को बढ़ाना है। कांग्रेस का इस प्रदेश से जाना तय है और ठाकुर जयराम का फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा लाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भीखमराम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता देवी राम वाजपेई, मंडल करसोग अध्यक्ष नेत्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष मुनी लाल ठाकुर, कामेश्वर शर्मा, राज शर्मा तथा टिककम सिंह ठाकुर, महामंत्री निर्मल ठाकुर व बबीता ठाकुर, मीडिया प्रभारी रमेश ठाकुर, सचिव कृष्ण लाल शर्मा, सीमा गुप्ता, बसंती देवी, बुद्धि देवी, निर्मला देवी, कार्यालय सचिव जितेन्द्र महाजन,आई०टी० संयोजक व सह-संयोजक जितेन्द्र कुमार व नवीन कुमार, सोशल मीडिया संयोजक व सह-संयोजक लीलाधर व सुनील कुमार, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार, चेतन शर्मा, बृजमोहन शर्मा, लाभ सिंह, धर्म सिंह, खूबराज, चुन्नीलाल, टेकचंद, ठाकुर सिंह, टेक चंद, गोपाल चौहान, पार्वती, सुनीता गुप्ता, विमला देवी, निर्मला देवी, नर्वदा देवी, सपना चौहान, प्रोमिला देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, विमला देवी, स्थाई आमंत्रित सदस्य आत्मा राम, हीरा सिंह ठाकुर, टेक चंद, बालक राम, तथा विशेष आमंत्रित सदस्य दरू राम इत्यादि करसोग भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा बगशाड़ मंडल से अध्यक्ष देशराज ठाकुर, महामंत्री जयकुमार व छयाल ठाकुर, कमलेश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सोम भारद्वाज तथा हेमचंद शर्मा इत्यादि सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।












