शराब ठेकों की नीलामी 20 मार्च को
मंडी जिला में शराब के ठेकों की नीलामी 20 मार्च को जिला परिषद हाल भ्यूली में आयोजित की जाएगी। उपायुक्त राज्य कर एवं कराधान मंडी ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया सुबह 9 बजे उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अगुवाई में चयनित कमेटी की देखरेख में आरंभ होगी।












