अहिल्या बाई होलकर का सम्पूर्ण जीवन धर्म, अध्यात्म और गरीबों की सेवा के लिए समर्पित, भारत के लिए उनके अतुलनीय योगदान को हर नागरिक को समझना जरूरी
अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर व्याख्यान माला का कार्यक्रम व्याकरण खुशवंत सिंह बैंकेट हॉल कंडा संगठनात्मक जिला शिमला में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश शिक्षा महासंघ के प्रांत अध्यक्ष विनोद सूद, विशिष्ट अतिथि के रूप में बलविंदर सिंह गुलेरिया शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता शिक्षा) शिमला, मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर राकेश नेगी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के महामंत्री का मार्गदर्शन मिला। इस व्याख्यान में प्रांत संगठन मंत्री जयशंकर ठाकुर, प्रांत अतिरिक्त महामंत्री भीष्म सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष ललिता वर्मा, यशवंत शर्मा, प्रांत कार्यालय सचिव राजेंद्र कृष्ण, जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव धीमान, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष पवन ठाकुर, जिला महामंत्री सुमन शर्मा, डॉ. संजय, अनीता विक्रम अश्वनी गुप्ता, राकेश आदि लगभग 65 बंधु एवं भगिनियों ने भाग लिया जिसमें 40 महिलाएं व 25 पुरुष उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वंदना से की गई। संजीव धीमान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि मुख्य वक्ता एवं व्याख्यान में उपस्थित सभी बंधु एवं भगिनियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर राकेश नेगी ने देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन के संदर्भ में अहिल्याबाई होलकर के विशिष्ट कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन एक प्रेरणादायक विरासत है।
अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में कई विशिष्ट कार्य किए जैसे मंदिर निर्माण और तीर्थ स्थलों का विकास
अहिल्याबाई होलकर ने भारत भर में प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर मंदिर बनवाए और घाट बंधवाए। उनके इस कार्य ने न केवल धार्मिक महत्व को बढ़ावा दिया, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी समर्थन दिया
अहिल्याबाई होलकर ने गरीबों के लिए अन्न भंडार खोले और प्यासे लोगों के लिए प्याऊ लगाए। उनके इस कार्य ने समाज के वंचित वर्गों को राहत प्रदान की और उनकी जीवनशैली में सुधार किया।
न्याय व्यवस्था और प्रजा हित के लिए कार्य करते हुए अहिल्याबाई होलकर ने न्याय व्यवस्था को मजबूत किया और प्रजा के हितों का ध्यान रखा। उनके इस कार्य ने समाज में न्याय और समानता को बढ़ावा दिया।
प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की विरासत आज भी जीवित है। उनकी न्यायप्रियता, धर्मपरायणता और समाजसेवा के कार्यों ने समाज पर गहरा प्रभाव डाला है। वह एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया और समाज के लिए काम किया। उनको याद करके हर भारतीय गौरवान्वित है। बलविंदर सिंह गुलेरिया शिक्षा उपनिदेशक, विनोद सूद सहित जिला परिषद अध्यक्ष पवन ठाकुर ने भी सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ता बंधु एवं भगिनियों का व्याख्यान माला में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद किया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।