सुंदरनगर के चुरड़ में आरोपी से अवैध शराब का जखीरा बरामद
पुलिस थाना सुंदरनगर ने अवैध शराब की धड़पकड़ को लेकर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। ताजा मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने एक आरोपी के रिहायशी मकान और दुकान से अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखी अंग्रेजी शराब मॉर्फोरस की 2, ओल्ड मोंक की 5, बकार्डी की 2, ब्लेंडर प्राइड की 5, रॉयल स्टैग की 19, मैकडॉवेल की 24, ब्लैक बकार्डी एक, नेपोलियन ब्रांडी की एक, व्हाइट एंड ब्लू की एक और बीयर की कुल 21 तथा देशी शराब वीआरवी संतरा की 79 बोतलें बरामद की गई है। आरोपी की पहचान नंदलाल पुत्र तुलसीराम गांव व डाकघर चुरड़ तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। मामले में पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।












