राजकीय महाविद्यालय द्रंग में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं व समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट के 21 कैडेट्स ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में आयोजित एक पोस्टर प्रदर्शनी के साथ हुई। जिसमें कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सुंदर, रचनात्मक एवं संदेश पोस्टर प्रदर्शित किए। पोस्टर प्रदर्शनी के पश्चात कैडेट्स ने पर्यावरण बचाओ, भविष्य बचाओ तथा स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवन जैसे नारों के साथ एक जन जागरूकता रैली निकाली। यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई। रैली के उपरांत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कैडेट्स ने महाविद्यालय के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई कर स्वच्छता और हरित वातावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने यह भी संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं पर्यावरण की रक्षा करेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।












