प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाताधार में पिछले एक साल से कोई डाक्टर नही : प्रताप सिंह रावत
भाजपा के जिला सिह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाताधार जिला सिरमौर के अति दुर्गम क्षेत्र में स्थित है जहां पर पिछले एक साल से कोई भी चिकित्सक नहीं है यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ एक प्रयोगशाला तकनीशियन के सहारे चल रहा है रावत ने बताया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र की 6 पंचायत के लोग अपना उपचार कराने के लिए आते हैं लेकिन चिकित्सक न होने की वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है रावत ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अचानक बीमार हो जाए या गिर जाए तो उस व्यक्ति को उपचार के लिए 40 किलोमीटर दूर संगडाह व इतना ही दूर शिलाई ले जाना पड़ता है इतना ही नहीं सरकारी स्कूलों मे कार्य कर रहे मिड डे मील वर्कर को हर छठे महीने अपना फिटनेस मेडिकल देना पड़ता है उसके लिए भी चिकित्सक न होने की वजह से क्षेत्र के मिड डे मील वर्कर को 40 किलोमीटर दूर संगडाह जाना पड़ता है जिसमें उनका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है रावत ने बताया कि यह क्षेत्र बर्फीला क्षेत्र है बर्फ पड़ने के कारण सड़के बंद हो जाती है जिसके कारण यहां के स्थानीय लोग अपना उपचार करने के लिए कहीं नहीं जा सकते रावत ने बताया कि सन 1996 में इस क्षेत्र में महामारी फैली थी जिसमें क्षेत्र के 16 लोगों ने अपनी जान गवाही है इसलिए इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाताधार में शीघ्र ही चिकित्सक की नियुक्ति करें यदि एक महीने के अंदर चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होती है तो फिर क्षेत्र के लोग सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने से भी कोई गुरेज नहीं करेगी












