धर्मशाला में नेशनल मास्टर्स खेलों में जोगिंदरनगर के राज ठाकुर व भूपेंद्र ठाकुर ने रचा इतिहास, बैडमिंटन युगल में रजत पदक
स्थानीय व्यापार मंडल के प्रतिष्ठित व्यापारी सदस्य राज ठाकुर (ठाकुर एंटरप्राइजेज) ने भूपेंद्र ठाकुर (प्रवक्ता, राजनीति विज्ञान) के साथ मिलकर धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय वरिष्ठ खेल प्रतियोगिता 2025 में 55 वर्ष आयु वर्ग के बैडमिंटन युगल मुकाबले में रजत पदक जीत कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर व्यापार मंडल जोगिंदरनगर ने दोनों प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। व्यापार मंडल ने इसे जोगिंदरनगर के लिए गौरव का क्षण बताया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी स्थानीय प्रतिभाएं इसी तरह राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सफलता अर्जित करती रहेंगी। राज ठाकुर और भूपेंद्र ठाकुर की यह जीत न केवल खेल भावना का प्रतीक है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि उम्र केवल एक संख्या है और लगन, मेहनत व समर्पण से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।